Sunday, January 28, 2007

खूबसूरत मुन्नार



मुन्नार: केरल का एकमात्र हिल-स्टेशन, साफ़ सुथरा,थोड़ा कम विकसित, लेकिन निहायत ही खूबसूरत। यदि आप प्राकृतिक सुन्दरता का नज़ारा लेना चाहते तो मुन्नार पधारिए। मेरा विश्वास है आप भी मुन्नार की यात्रा भुला नही सकेंगे। चाय और मसालों के खूबसूरत बागान, कल-कल करते झरने, वन्यप्राणी स्थल, मुन्नार मे ये ही नही, इससे भी ज्यादा कुछ मिलेगा।

Munnar - breathtakingly beautiful - a haven of peace and tranquility - the idyllic tourist destination in God's own country.Unending expanse of tea plantations - pristine valleys and mountains- exotic species of flora and fauna in its wild sanctuaries and forests - aroma of spice scented cool air - yes! Munnar has all these and more.

Thursday, January 25, 2007

मुम्बई: होटल ताजमहल पैलेस




मुम्बई मे गेट-वे आफ इन्डिया के ठीक सामने, १९०३ में, बना यह शानदार पाँच सितारा होटल, स्थापत्य कला का एक शानदार नमूना है।

Hotel TajMahal Palace Built in 1903, the hotel is an architectural marvel and brings together Moorish, Oriental and Florentine styles. Offering panoramic views of the Arabian Sea and the Gateway of India, the hotel is a gracious landmark of the city of Mumbai.

Tuesday, January 23, 2007

उम्मेद भवन पेलेस



जोधपुर का आलीशान उम्मेद भवन पेलेस. महाराज उम्मेदसिंह (अगर मै सही हुँ तो) ने अकाल के वर्षों मे लोगों को रोजगार देने के लिए इसे बनवाया था. अब यह एक पाँच सितारा होटेल है.

Ummed Bhawan Palace of Jodhpur. Maharaj Ummedsingh built this great architecture wonder. Now a Five Star Hotel.

केरल : एलैप्पी मे नौका-विहार



भारत मे यदि आप केरल घूमने नही गए है तो आपने बहुत कुछ 'मिस' किया है। केरल की हरियाली और बैकवाटर देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। अगली बार आप जब भी केरल जाएं तो एलैप्पी या कुमारकोम मे नौका पर रात बिताना मत भूलें। सचमुच लाइफ़टाइम अनुभव है।

Monday, January 22, 2007

बैंगलौर पैलेस



बैंगलौर पैलेस, इस महल को आपने फिल्मों मे अक्सर देखा होगा। फिल्म शालीमार मे इसी महल मे शूटिंग हुई थी, अक्सर यहाँ शूटिंग चलती रहती है।

Sunday, August 13, 2006

कसाल


कसाल बस स्थानक, कोंकण, महरष्ट्र. अगर कभी यहाँ आए, तो बांदेकर होटल से सोलकडी लेना न भूलें!

 Posted by Picasa

Saturday, June 03, 2006

कोंकण यात्रा


तलेरे (तळेरे) से कुछ मील दूर, पोंडा घाट की ओर। सावन में एक अलग परिचय। Posted by Picasa

Friday, June 02, 2006

ॠषिकेश

गढ़वाल, उत्तरांचल में हिमालय पर्वतों के तल में बसा ॠषिकेश धार्मिक दृष्टि के अतिरिक्त अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। सुबह सवेरे पहाड़ियों के पीछे से निकलता हुआ सूर्य, गंगा के बहते पानी की कलकल, कोहरे से ढकी पहाड़ी चोटियाँ, यह एक ऐसा अनुभव होता है जिसको मात्र महसूस किया जा सकता है, बयान नहीं।




भोर के समय निकलता हुआ सूर्य अपना प्रकाश चारो ओर बिखेर देता है और उसका सुनहरा रंग गंगा के जल में भी उतर आता है।






गंगा के दूसरे तट पर स्थित मन्दिर और आश्रम आदि।






ॠषिकेश को घेरे खड़े पर्वतों में से एक की चोटी पर स्थित(ॠषिकेश से लगभग 25 किलोमीटर) देवी के शक्तिपीठों में से एक, कुन्जापुरी देवी सिद्ध शक्तिपीठ।



ॠषिकेश यात्रा के अन्य छायाचित्र यहाँ देख सकते हैं। मेरी इस यात्रा का वर्णन मेरे हिन्दी ब्लॉग पर यहाँ उपलब्ध है।

Wednesday, April 26, 2006

दिल्ली हाट के रँग

दिल्ली में आई एन ए मार्किट के सामने, सफ़दरजंग अस्पताल और आल इंडिया इस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसिस के करीब है "दिल्ली हाट" जहाँ देश भर के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आते रहते हैं. यहाँ के रँग देख कर फोटों खींचे बिना रहा नहीं जाता. आज प्रस्तुत हैं इन्हीं रँगों की एक झलक.



Sunday, November 27, 2005

अक्षरधाम मन्दिर : नयी दिल्ली

यह है अक्षरधाम मन्दिर का एक चित्र। यह मन्दिर वास्तुकला का एक अदभुत नमूना है। यह स्वामी नारायण सम्प्रदाय के अनुयायियों द्वारा बनाया गया है। ज्यादा जानकारी के लिये यहाँ देखिये।



मन्दिर के अन्य चित्रों को देखने के लिये यहाँ क्लिक करिये।

Sunday, October 30, 2005

दीपावली

दीपावली के अवसर पर, प्रस्तुत है जलते दियों की यह कतार. हिंदी चिट्ठा जगत के सभी चिट्ठा लिखने वाले और पढ़ने वालों को शुभकामनाँए.
सुनील

Saturday, October 22, 2005

कत्थक नृत्य

जितेंद्र ने इतने प्यार से नयौता दिया तो मना कैसे करता ?

प्रस्तुत हैं दो तस्वीरें इस भारत यात्रा से. दोनो तस्वीरें पंडित बिरजु महाराज के कत्थक नृत्य समारोह में खींची. ६८ वर्षीय गुरु जी जब नाचते हैं तब उनके शरीर में जवानी की लचक आ जाती है. लखनऊ के कालका बिंदादीन घराने के गुरु जी को २८ वर्ष की आयु में ही भारतीय संगीत नाटक अकेडमी का पुरस्कार मिला था. दोनो तस्वीरें मुझे कम्पोज़िशन की दृष्टि से अच्छी लगीं.


Wednesday, August 17, 2005

कुतुब मीनार परिसर का एक दृश्य



आज का चित्र दिल्ली मे कुतुब मीनार परिसर मे मौजूद एक इमारत का दृश्य.

Sunday, August 14, 2005

मसूरी यात्रा का आखिरी चित्र

मसूरी की यादों हम अपने कैमरे को समेट कर, निकल पड़े वापस अपने शहर की ओर. लेकिन कभी कभी मेरे दिल मे ख्याल आता है, ऊपर जैसे चित्र जैसा अगर कोई, घर पहाड़ों के बीच हो तो कैसा हो?



एक और सुन्दर फूल



एक और सुन्दर फूल

Thursday, August 11, 2005

गन हिल, मसूरी




गन हिल से मसूरी का चप्पा चप्पा साफ दिखता है. ये माल रोड से काफी ऊपर है, इसलिये रात के समय दून वैली का नजारा देखने लायक होता है.

Wednesday, August 10, 2005

लोटस टैम्पल, नयी दिल्ली



बहाई सम्प्रदाय का प्रार्थना स्थल, लोटस टैम्पल
आधुनिक युग की वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है. यदि आप दिल्ली जा रहे है तो इसे देखना मत भूलियेगा.
इन्द्र भाई की देखादेखी, मैने भी वास्तुशिल्प का नमूना पेश किया है. अभी मंसूरी की यात्रा बाकी है, उसके फोटोग्राफ्स अगली पोस्ट मे अपलोड करूंगा.

The Taj



हमारे निवेदन के फलस्वरूप, इन्द्र भाई ने कुछ तस्वीरे अपलोड की है, इनका भारत यात्रा के सफर मे हार्दिक स्वागत है. आप भी हमारे हमसफर, इन्द्र भाई की तस्वीरों पर कमेन्ट करके उनका स्वागत कीजिये

Sursa Mata in Kanpur

Tuesday, August 09, 2005

हनीमूनर्स पैराडाइज



माल रोड के समानान्तर एक और रोड है जिसको कैमल बैक रोड कहते है, यह रोड कुलड़ी बाजार से शुरु होकर, लाइब्रेरी तक जाती है, अक्सर सुनसान रहती है हनीमून पर आने वालों के लिये एकाकी की सबसे अच्छी जगह होती है. इसके अलावा टहलने के लिये सबसे उत्तम जगह, कुल छह किलोमीटर का फासला है, वादी मे दृश्य देखते हुए, रास्ता कब कट जाता है, पता ही नही चलता.आप भी मजा लीजिये.